रविवार, 11 सितंबर 2011

सान्निध्य: गत एक वर्ष में राष्ट्रूभाषा हिंदी ने क्या खोया क्य...

सान्निध्य: गत एक वर्ष में राष्ट्रूभाषा हिंदी ने क्या खोया क्य...: 14 सि‍तम्‍बर हि‍न्‍दी दि‍वस है। आइये उस दि‍न को कुछ खास अंदाज़ में मनायें। संकल्‍प लें। हि‍न्‍दी की एक कवि‍ता लि‍खें, एक वाक्‍य लि‍खें, बच्...

शनिवार, 3 सितंबर 2011

रविवार, 28 अगस्त 2011

नन्‍दोत्‍सव पर पलना झूले लालन


23 अगस्‍त। छोटे महाप्रभुजी के चरण पादुका के साथ मदन मोहनजी का नि‍ग्रह स्‍वरूप सहि‍त बाल लालन स्‍वरूप ने पलना झूला। इससे पूर्व रात्रि‍ को 12-01 पर पंचामृत करवाये गये और श्रम भोग लगाया गया। सवेरे आठ बजे पलना के दर्शन करवाये गये।

सान्‍नि‍ध्‍य सेतु: कौन बनेगा करोड़पति‍ कार्यक्रम में 'बि‍ग बी' ने सुन...

सान्‍नि‍ध्‍य सेतु: कौन बनेगा करोड़पति‍ कार्यक्रम में 'बि‍ग बी' ने सुन...: कोटा : 15 अगस्त से सोनी टीवी पर प्रारम्भ हुए चर्चित कार्यक्रम “कौन बनेगा करोडपति” मेँ कार्यक्रम के स्टार संचालक अमिताभ बच्चन ने कोटा के कवि...

गुरुवार, 5 मई 2011

जयपुर में समाज की निर्देशिका 'वयम्-एक' का लोकार्पण जयपुर में 29 मई 2011 को

कोटा। जयुपर में तैलंग समाज की निर्देशिका 'वयम्-एक' का लोकार्पण 29 मई 2011 को एक भव्‍य समारोह में आयोजित किया जा रहा है। लोकार्पण समारोह में समाज के वरिष्‍ठ कर्मठ कला, साहित्‍य, संस्‍कृति और संगीत से जुडे़ लोगों को सम्‍मानित किया जाएगा। निर्देशिका के सम्‍पादक एवं 'तैलंग कुलम्' के महासचिव श्री भानुस्‍वरूप गोस्‍वामी ने पत्र द्वारा जानकारी दी कि समाज की महान् विभूतियों यथा व्‍यंग्‍य विधा व बाल साहित्‍य के सशक्‍त हस्‍ताक्षर भोपाल के श्री हरिकृष्‍णजी तैलंग,बीकानेर के दर्शन व साहित्‍य के मूर्द्धन्‍य श्री प्रकाश जी परिमल, जयपुर के तमाशा लोकनाट्य व हवेली संगीत के धुरंधर श्री गोपीजी भट्ट, जयपुर के संस्‍कृत-हिन्‍दी साहित्‍य,भाषा व संस्‍कृति के कलानिधि देवर्षि श्री कलानाथ जी शास्‍त्री और ध्रुपद संगीत के उद्भट श्री लक्ष्‍मण भट्ट तैलंग को इस समारोह में सम्‍मानित किया जाएगा।
पत्र में उन्‍होने निर्देशिका के लिए सहयोग राशि दे कर निर्देशिका प्राप्‍त करने के लिए विनम्र सहयोग की भी अपील की है।
उन्‍होने कोटा के सभी समाज बंधुओं से आग्रह किया है कि वे सीधे ही समाज की निर्देशिका 'वयम्-एक' प्राप्‍त करने के लिए सम्‍पर्क करें और वांछित सहयोग राशि उन्‍हें भिजवा कर निर्देशिका प्राप्‍त करें। निर्देशिका एक साथ राशि एकत्रित कर भिजवा कर प्राप्‍त की जा सकती है, अथवा व्‍यक्तिगत भी।
निर्देशिका प्राप्‍त करने का पता है- 13, गायत्री नगर, सोडाला, जयपुर-302006। 54 /151 देवर्षि सदन, पंचवटी मार्ग, मानसरोवर, जयपुर-302020, दूरभाष 0141-2450971, 2784689 मोबाइल-9414440997, 9414770324। ईमेल- tailongbandhu@gmail.com tailongkulam@gmail.com